HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पत्रकार देवेंद्र बिष्ट को मातृशोक, पत्रकारों में शोक की लहर

अल्मोड़ा: पत्रकार देवेंद्र बिष्ट को मातृशोक, पत्रकारों में शोक की लहर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां पत्रकार देवेंद्र बिष्ट की माता कलावती देवी का आज शुक्रवार को असामयिक निधन हो गया है। बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रही कलावती देवी 72 वर्ष की उम्र की थीं। नगर के इंद्रा कॉलोनी निवासी पत्रकार देवेंद्र बिष्ट को मातृशोक होने से यहां पत्रकारों में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTSAd

स्व. कलावती देवी अपने पीछे एक विवाहित पुत्री और दो पुत्रों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। बीमारी के चलते उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की भनक लगते ही यहां पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने के बाद कई लोग उनके आवास पर पहुंचे और उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के अध्यक्ष जगदीश जोशी, महासचिव अशोक पांडे, उपाध्यक्ष कमलेश कनवाल, कोषाध्यक्ष संतोष बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र रावत, चंद्रशेखर द्विवेदी, दीपक मनराल, चंदन नेगी, ललित भट्ट, मुकेश सक्टा, शिवेंद्र गोस्वामी डीके जोशी, हिमांशु लटवाल समेत कई पत्रकारों ने देवेंद्र बिष्ट की माता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। स्व. कलावती देवी का आज शुक्रवार शाम स्थानीय विश्वनाथ श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments