HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गांजा तस्करी के दो आरोपी अदालत से दोषमुक्त

अल्मोड़ा : गांजा तस्करी के दो आरोपी अदालत से दोषमुक्त

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा, 27 अगस्त। यहां विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। यह दोनों दिसंबर 2018 में भिकियासैंण में गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे।
मामले के मुताबिक 19 दिसंबर 2018 को थाना भतरोंजखान पुलिस ने चौकी भिकियासैंण के समीप चेकिंग के दौरान मोटरसाईकिल संख्या यूके 18—एच—2439 में दो व्यक्तियों रिंकू व पवन कुमार को दो बैगों में भरे गांजों के साथ गिरफ्तार किया था। मामले के मुताबिक दो बैगों से क्रमश: 4 किलोग्राम 530 ग्राम तथा 7 किलोग्राम 332 ग्राम गांजा बरामद होने की बात सामने आई थी। इस मामले का विचारण विशेष सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत की अदालत में चला। अभियोजन पक्ष ने 8 गवाहों को अदालत में परीक्षित कराया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता विस्तृत जिरह की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बचाव पक्ष की प्रभावी पैरवी के आधार पर विशेष सत्र न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के आरोप से दोषमुक्त कर दिया। न्यायालय में मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विनोद फुलारा एवं एड. मोहन देवली ने पैरवी की।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🔴 BREAKING NEWS

अल्मोड़ा की नाक कट गई! इजराइली पर्यटक ने दिखाई कड़वी हकीकत

यहाँ क्लिक करें और सच देखें 🎥

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments