33 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा के बाद राजस्व निरीक्षक दीपक वर्मा सेवानिवृत्त

0
33 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा के बाद राजस्व निरीक्षक दीपक वर्मा सेवानिवृत्त
33 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा के बाद राजस्व निरीक्षक दीपक वर्मा सेवानिवृत्त

भनोली तहसील में भावभीनी विदाई

पनुवानौला। तहसील भनोली में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के पद पर कार्यरत दीपक वर्मा 30 जून को लगभग 33 वर्षों की उत्कृष्ट एवं निष्कलंक सरकारी सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न तहसीलों में राजस्व विभाग की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया और अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी तथा सौम्य व्यवहार से अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम जनता के बीच विशेष पहचान बनाई।


ADVERTISEMENTS

सेवानिवृत्ति के अवसर पर 30 जून को तहसील भनोली कार्यालय में उनके सम्मान में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दीपक वर्मा के साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उनके अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं सहयोगात्मक व्यक्तित्व की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में विभागीय दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन किया तथा हमेशा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कार्यों और व्यवहार से विभाग को नई ऊर्जा एवं सकारात्मक कार्यसंस्कृति मिली।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने दीपक वर्मा को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर दीपक वर्मा ने भी सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने पूरे सेवाकाल में वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और क्षेत्रीय जनता का भरपूर सहयोग एवं स्नेह मिला, जिसे वे सदैव स्मरण रखेंगे।

विदाई समारोह में उप जिलाधिकारी सौम्या गर्व्याल, तहसीलदार ज्योति धपवाल, राजस्व निरीक्षक पूरन नाथ गोस्वामी, सुंदर गुसाई, षष्टी दत्त बहुगुणा, राजस्व उप निरीक्षक नवीन पालीवाल, मनीष टम्टा, बलवंत सिंह देवली, राहुल सिंह सहित तहसील कार्यालय के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दीपक वर्मा के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ, सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें