HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: आरएसएस की ओर मेधावी बच्चे हुए सम्मानित

अल्मोड़ा: आरएसएस की ओर मेधावी बच्चे हुए सम्मानित

➤ विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा में सम्मान कार्यक्रम, दो पूर्व छात्र भी सम्मानित

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अल्मोड़ा की ओर से आज शुक्रवार को विवेकानन्द इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बोर्ड परीक्षा 2025-26 में मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले मेधावी विद्यार्थियों के साथ ही विद्यालय के उन दो पूर्व छात्रों का सम्मानित किया गया, जो उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में सफल होकर वित्त अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल, अल्मोड़ा विभाग के विभाग कार्यवाह तारा दत्त भट्ट, जिला कार्यवाह जगदीश नेगी व विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में टॉप 25 में स्थान प्राप्त करने वाले विवेकानन्द इण्टर कॉलेज के 10 छात्र-छात्राओं सहित नगर के विभिन्न विद्यालयों के 50 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया गया। इनके साथ ही वित्त अधिकारी पद पर चयनित पूर्व छात्र प्रभाकर परमार एवं कुलदीप सिंह पिलखवाल को भी सम्मानित किया गया। जिन्हें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर अपने संबोधन में दिनेश सेमवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं लगन ही समाज और प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्रों से मेहनत के बल पर अपने विद्यालय, माता-पिता व प्रदेश का नाम रोशन करने का आहवान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सफल मार्गदर्शन एवं सहयोग से विद्यार्थी सफलता अर्जित कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल सहित जिला प्रचार प्रमुख राजेन्द्र जोशी, प्रो. आराधना शुक्ला, प्रांत धर्म जागरण मंच के प्रमुख अरविन्द जोशी, जिला सम्पर्क प्रमुख अनिल काण्डपाल एवं जिला कुटम्ब प्रबोधन प्रमुख भाष्करानन्द काण्डपाल सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments