HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: स्नातक स्तरीय परीक्षा में लापरवाही/शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी

बागेश्वर: स्नातक स्तरीय परीक्षा में लापरवाही/शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी

➤ संबंधित अधिकारियों को एडीएम नबियाल ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों एवं जैमर की कार्यशीलता की जांच सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने यूपीसीएल को परीक्षा अवधि के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने, जल संस्थान को पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक मेडिकल टीम एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों से अपील की कि वह परीक्षा तिथि पर निर्धारित समय से पूर्व अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिले में परीक्षा के लिए कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 3026 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। बैठक में आयोग के प्रतिनिधि राहुल नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments