HomeUttarakhandDehradunदेहरादून: SCERT की प्रवक्ता गंगा घुघत्याल को मिली शिक्षा शास्त्र में पीएचडी...

देहरादून: SCERT की प्रवक्ता गंगा घुघत्याल को मिली शिक्षा शास्त्र में पीएचडी की उपाधि

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून: उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) की प्रवक्ता गंगा घुघत्याल ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों में नई उपलब्धि जोड़ ली है। उन्होंने अब सफलतापूर्वक शिक्षा शास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर ली है।

ADVERTISEMENTSAd

शुरू से ही मेधावी एवं मेहनती रही गंगा घुघत्याल ने शिक्षा शास्त्र विषय में दो बार यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है और इससे पहले उन्होंने एमएससी (गणित) के साथ-साथ अर्थशास्त्र में एमए की उपाधि ली थी। अब उन्हें पीएचडी की उपाधि मिल चुकी है। गंगा घुघत्याल ने अपना शोध कार्य गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. मालविका कांडपाल के निर्देशन में पूर्ण किया। करीब साढ़े चार वर्षों के अथक परिश्रम, समर्पण एवं दृढ़ संकल्प के साथ शोध कार्य पूरा किया। उनके शोध का विषय ‘उत्तराखंड राज्य में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं आश्रम पद्धति विद्यालयों में नामांकित बालिकाओं के समायोजन एवं मानसिक स्वास्थ्य का संस्थागत वातावरण के संदर्भ में तुलनात्मक अध्ययन’ था। उनका शोध बालिका शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, विद्यालयी वातावरण के मध्य संबंधों को समझने तथा शिक्षा नीति निर्माताओं के लिए उपयोगी सुझाव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments