HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: संजय शाह जगाती बने भेषज सहकारी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष

बागेश्वर: संजय शाह जगाती बने भेषज सहकारी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष

➤ दयाकृष्ण राज्य सहकारी संघ के प्रतिनिधि चुने गए, नरेंद्र को बैंक प्रतिनिधि का दायित्व

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला भेषज सहकारी संघ लिमिटेड बागेश्वर के चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। जिसमें संजय शाह जगाती को निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, जबकि मधुरा प्रसाद को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव के दौरान संघ की अन्य प्रतिनिधियों का चयन किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार नरेन्द्र सिंह को बैंक प्रतिनिधि तथा दयाकृष्ण जोशी को राज्य सहकारी संघ का प्रतिनिधि चुना गया। इसके अलावा जगदीश कुमार शाह और जगदीश चन्द्र उपाध्याय भी विभिन्न पदों और जिम्मेदारियों के लिए निर्वाचित हुए। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. दीपक पाण्डे और चुनाव अधिकारी कमलेश पाठक की देखरेख में निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि नया नेतृत्व संघ को मजबूती प्रदान करेगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा के बाद संघ से जुड़े सदस्यों और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर बबीता देवी, पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश लोहनी, भेषज संघ के सचिव हुकुम सिंह कुंवर, जिला भेषज समन्वयक ताहिर हुसैन, उमा उपाध्याय, महेन्द्र दफौटी, गजेन्द्र सिंह, धीरज कुमार, पंकज टम्टा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments