HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: बरसात की चुनौती से निपटने को विधायक ने किया सतर्क

बागेश्वर: बरसात की चुनौती से निपटने को विधायक ने किया सतर्क

➤ आपदा प्रबंधन एवं जनसुरक्षा के प्रति प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: गढ़िया

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट (बागेश्वर): आगामी मानसून सत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर मंगलवार को कपकोट तहसील सभागार में विधायक सुरेश गढ़िया ने ब्लाक के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों पर विस्तृत मंथन हुआ और सतर्क करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में विधायक सुरेश गढ़िया ने आपदा प्रबंधन की वर्तमान तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों की रणनीति, अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, संचार तंत्र की मजबूती तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सजग, सक्रिय और उत्तरदायी रहते हुए कार्य करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए विभागीय समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन एवं जनसुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करते हुए प्रभावित लोगों तक समयबद्ध सहायता पहुंचाने तथा जन-धन की हानि को न्यूनतम रखने का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments