सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद अल्मोड़ा में जिला और विधानसभा स्तर पर नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं। साथ ही कंट्रोल रूम एवं मतदाता हेल्प डेस्क की स्थापना कर दी गई है। कंट्रोल रूम एवं हेल्प डेस्क के लिए आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल एवं सहायक निदेशक दुग्ध लीलाधर सागर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने दी है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के दृष्टिगत मतदाता सूची से सम्बन्धित सूचना, प्रतिक्रिया, सुझाव एवं शिकायत के लिए जनपद मुख्यालय/विधानसभा स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों तथा कन्ट्रोल रूम/हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है। जिला कंट्रोल रूम/हेल्प डेस्क का दूरभाष नंबर 05962-298469 एवं टोल फ्री नंबर 05962-1950 है। इसके अलावा विधानसभावार नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जो इस प्रकार हैं:—
1— द्वाराहाट: महेंद्र डसीला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, तहसील द्वाराहाट। कंट्रोल रूम नंबर: 7060122034
2— सल्ट: मदन सिंह सिनवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, तहसील भिकियासैंण। कन्ट्रोल रूम नम्बर: 05966-242025
3— रानीखेत: दीपक कुमार, कनिष्ठ अभियन्ता, जिला स्तरीय विकास प्राधिकार क्षेत्रीय कार्यालय रानीखेत। कन्ट्रोल रूम नम्बर 05966-221376
4— सोमेश्वर: नेहा धपोला, तहसीलदार सोमेश्वर। कन्ट्रोल रूम नंबर: 9149371424
5— अल्मोड़ा: लीला बोरा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, तहसील कार्यालय अल्मोड़ा। कन्ट्रोल रूम नम्बर 05962-231951
6— जागेश्वर: अशोक पुनेठा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, तहसील कार्यालय भनोली। कन्ट्रोल रूम नम्बर 9410393437
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त निर्वाचकों से अनुरोध किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी जैसे वर्ष 2003 की मतदाता सूची में स्वयं/परिवार के सदस्यों का विवरण सर्च करने, अपने बीएलओ का दूभाष नंबर, मतदाता सूची में नाम सम्मिलित/अपमार्जित/संशोधित करने के सम्बन्ध में जनपद एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र/तहसील स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम के नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त www.voters.eci.gov.in या ECINET App पर Book a Call Request With BLO पर काल बुक कर सकते हैं।


