HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: एक बार फिर विवाद के घेरे में फंसा भराड़ी-सोंग-मुनार सड़क का...

बागेश्वर: एक बार फिर विवाद के घेरे में फंसा भराड़ी-सोंग-मुनार सड़क का डामरीकरण

➤ जनाक्रोश को देख काम रोका, अब पहले कार्य की गुणवत्ता की जांच होगी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भराड़ी-सोंग-मुनार सड़क का डामरीकरण कार्य एक बार फिर विवाद के दायरे में आ गया है। जनाक्रोश को देखते हुए काम रोक दिया गया है और अब पहले कार्य के गुणवत्ता की जांच होगी। जन शिकायत है कि डामरीकरण कार्य में मानकों की अनदेखी हो रही है। इसी बात से आक्रोश उपजा।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क पर डामरीकरण में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं, जिससे जनता के पैसे की बर्बादी हो रही है। जगयुड़ा के पास दुलम गांव के सुरेंद्र, रघु, मुन्ना, दरवान सिंह, राजेंद्र, धीरज इत्यादि ग्रामीणों ने सड़क में डामरीकरण की गुणवत्ता को लेकर रोष व्यक्त किया और मिट्टी में डामर बिछाने के आरोप लगते हुए डामर उखाड़ा। इस सड़क में सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य को लेकर पहले भी ग्रामीण और टैक्सी चालक प्रदर्शन कर चुके हैं और डामर उखाड़ चुके हैं। गुणवत्ता की कमी की शिकायत पर विभाग ने पूर्व में पैराफिट भी तोड़े थे। ग्रामीणों द्वारा घटिया काम के आरोप के बाद मजदूरों ने सड़क पर जेसीबी मशीन खड़ी कर मार्ग को अवरुद्ध करने का मामला भी सामने आया था, जिसके बाद डीएम से शिकायत की गई।

ग्रामीणों ने मिट्टी में डामर बिछाने के आरोप लगाए और डामर उखाड़ा गया। डामरीकरण कार्य कर रहे मजदूरों ने ग्रामीणों पर गाली-गलौच करने के आरोप भी लगाए और पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस में ग्रामीणों की शिकायत के बाद क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। टैक्सी चालक गुणवत्ता को लेकर और ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों की पुलिस में शिकायत करने को लेकर उग्र हैं। विभागीय अभियंता भूपेंद्र भट्ट ने बताया कि शिकायत के बाद कार्य रोक दिया गया था। अधिशासी अभियंता और कनिष्ठ अभियंता स्वयं मौके पर जाकर कार्य की गुणवत्ता जांचेंगे। कमी पाई जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments