HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जनरल स्टोर की दुकान में बिक रही थी मदिरा, गिरफ्तार

अल्मोड़ा: जनरल स्टोर की दुकान में बिक रही थी मदिरा, गिरफ्तार

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: द्वाराहाट थाना अंतर्गत एक दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वजह यह थी इस दुकानदार की दुकान जनरल स्टोर है, मगर उसकी आड़ में वह शराब बेचते और लोगों को शराब पिलाते रंगेहाथों पकड़ा गया।

ADVERTISEMENTSAd

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में प्रभारी चौकी बग्वालीपोखर धरम सिंह मय पुलिस टीम के अलमिया बिन्ता क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे, इसी बीच पुष्कर सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी ग्राम अलमिया, बिन्ता अपनी जनरल स्टोर दुकान में अवैध रूप से शराब बेचते एवं लोगों को शराब पिलाते हुए पाया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 04 सीलबंद बोतल देशी शराब माल्टा, 01 आधी खुली हुई बोतल देशी शराब माल्टा, 02 डिस्पोजल गिलास एवं एक आधी भरी प्लास्टिक पानी की बोतल बरामद हुई।पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार करते हुए कोतवाली द्वाराहाट में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments