क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)➤ कांग्रेस ने हवालबाग में ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम को लेकर उठाए सवाल
➤ कांग्रेस की हालिया जनसभा में उमड़े जनसैलाब से घबराहट में भाजपा: मनोज तिवारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां हवालबाग में शनिवार को ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कई सवाल खड़े किए हैं। पार्टी नेताओं का सीधा आरोप है कि भीड़ जुटाने के लिए सरकारी मशीनरी और धन का दुरूपयोग किया जा रहा है और जबरन वाहनों को अधिग्रहीत कर लोगों को भीड़ जुटाने के लिए ढोया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला मंगल दलों तथा विभिन्न स्वयंसेवी समूहों पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दबाव बनाया गया। कांग्रेस नेताओं ने ऐसी शिकायतों को गंभीर और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ करार दिया है।
क्या बोले विधायक मनोज तिवारी
अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने भाजपा पर कांग्रेस की हालिया जनसभा से बौखलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और जनता के समर्थन से भाजपा घबराई हुई है, तभी आनन-फानन में अल्मोड़ा के हवालबाग में शक्ति प्रदर्शन के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया तथा मुख्यमंत्री को भी बुलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर लोगों को कार्यक्रम में लाने का प्रयास हुआ है, लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनसभा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश और विशेषकर अल्मोड़ा की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा सरकार के लंबे कार्यकाल के बावजूद बेरोजगारी, महंगाई, पलायन और विकास से जुड़े मुद्दे जस के तस बने हुए हैं, जिससे लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों के उपयोग और प्रशासनिक तंत्र के सहारे भीड़ जुटाने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने दावा किया कि जनता आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।
विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र का खुला दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटकवाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों पर कार्यक्रम में शामिल होने का दबाव बनाया गया और परिवहन विभाग के माध्यम से टैक्सी चालकों पर दबाव डालकर उनकी गाड़ियों को शिविर स्थल तक भेजा गया। जो बेहद गंभीर मामला है और लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ-साथ सरकारी तंत्र की निष्पक्षता पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और सत्ता के दुरुपयोग का जवाब उचित समय पर देगी।
कांंग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज का आरोप
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने मुख्यमंत्री के हवालबाग कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जिले में ऐसे कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरटीओ विभाग द्वारा निजी एवं व्यावसायिक वाहनों को जबरन कार्यक्रम के लिए अधिग्रहित करने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे वाहन स्वामियों और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यहां तक कि कार्यक्रम में हर हाल में शामिल होने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला मंगल दलों तथा विभिन्न स्वयंसेवी समूहों पर दबाव बनाने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये शिकायतें सच हैं, तो अत्यंत गंभीर मामला है और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोगों को धमकाकर, कर्मचारियों पर दबाव बनाकर और सरकारी संसाधनों का उपयोग कर भीड़ जुटाना सरकार की विफलता को दर्शाता है। भोज ने जिला प्रशासन से मांग की कि इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दबाव बनाने वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए, अन्यथा कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाएगी और किसी भी प्रकार के प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


