क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)➤ राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के सदस्य ने पर्यावरणीय मुद्दों की समीक्षा की
➤ बोले, पर्यावरणीय विरासत का संरक्षण हर नागरिक का दायित्व

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने अल्मोड़ा पहुंचकर अफसरों की बैठक लेते हुए पर्यावरणीय मुद्दों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने जिला पर्यावरण प्लान, पर्यावरण संरक्षण, नदी संरक्षण और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हम सबकी साझी विरासत है। इसके संरक्षण का दायित्व केवल एनजीटी, जिला प्रशासन या सरकार का ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का है।

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डॉ. अफरोज अहमद ने कहा कि पर्यावरण और आर्थिकी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि इकोलॉजी को महत्व देकर ही हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा, तभी हमारी इकोनॉमी बूस्ट होगी। उन्होंने जिला प्रशासन से सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदियों के फ्लड प्लेन जोनों का चिन्हीकरण किया जाए तथा नदियों के कैचमेंट एरिया में अधिकाधिक पौधारोपण करें। नदियों में बहने वाले जल के स्रोत हरे भरे जंगल होते हैं, इसलिए नदियों के कैचमेंट एरिया में जंगलों को विकसित करना बहुत जरूरी है।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, नदी संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाए जा रहे कदमों का विवरण प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने डॉ. अफरोज अहमद को बताया कि नदियों के संरक्षण की दिशा में जटा गंगा पुनर्जीवन प्लान तैयार किया गया है। इसके संरक्षण के लिए जिला प्रशासन संवेदनशील है। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम अल्मोड़ा के सॉलिड वेस्ट को सैगरिगेट कर, प्रोसेसिंग में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेंचिंग ग्राउंड के लेगेसी वेस्ट (बहुत पुराना कचरा) को जल्द ही सेग्रीगेशन प्रोसेसिंग में लाकर निस्तारित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने डॉ अफरोज अहमद को आश्वस्त किया कि जनपद को साफ एवं स्वच्छ बनाने, पर्यावरण संरक्षण करने, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट तथा नदियों के संरक्षण के लिए जिला प्रशासन एकजुट होकर कार्य कर रहा है तथा सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के निर्देशों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. अफरोज अहमद ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन के कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस दिशा में निरंतर कार्य किए जाएं। बैठक के पश्चात डॉ. अफरोज अहमद ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, प्रदीप धौलाखंडी, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जीबी पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान के विषय विशेषज्ञ, प्रो. जेएस रावत तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


