HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पीएम श्री राइंका हवालबाग को प्रदान की एक लाख की रिफ्रेसर...

अल्मोड़ा: पीएम श्री राइंका हवालबाग को प्रदान की एक लाख की रिफ्रेसर बुक्स

➤ प्रधानाचार्य डा. कपिल नयाल ने अध्ययन के लिए इंटर के बच्चों को सौंपी

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में अध्ययनरत 11वीं व 12वीं कक्षा के विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए बेस्ट रनर्स यूएसए की ओर से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं गणित विषयों की रिफ्रेसर बुक्स (Refresher Books) प्रदान की गई हैं। जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये है।

इन पुस्तकों को क्रय करने के लिए धनराशि बेस्ट रनर्स यूएसए द्वारा प्रदान की गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि विद्यार्थियों को इन पुस्तकों को क्रय करने में परेशानी होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मनोज के प्रयासों से यह पुस्तकें विद्यालय के पुस्तकालय को प्रदान की गई हैं। इसके बाद प्रधानाचार्य ने इन पुस्तकों को संबंधित विद्यार्थियों को प्रदान कर दिया गया है। इनसे पढ़ाई करने के बाद छात्र इन्हें पुस्तकालय में वापस जमा कर देंगे। उन्होंने इस सहयोग के लिए मनोज एवं बेस्ट रनर्स का विशेष आभार व्यक्त किया है। इससे पूर्व भी मनोज द्वारा विद्यालय को कई बार सहयोग किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments