HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: बाइक व बोलेरो की भिडंत, दो युवक घायल

बागेश्वर: बाइक व बोलेरो की भिडंत, दो युवक घायल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बागेश्वर-कपकोट मोटरमार्ग पर अनर्सा के समीप शनिवार को बाइक और बोलेरो वाहन की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार बड़ेत, कपकोट निवासी 20 वर्षीय कमल सिंह पुत्र आन सिंह और 16 वर्षीय मदन सिंह पुत्र गंगा सिंह बाइक से कपकोट से बागेश्वर की ओर आ रहे थे। अनर्सा के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही एक बोलेरो वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस और अन्य वाहनों की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments