HomeUttarakhandAlmoraपरिश्रम और संकल्प से श्रेष्ठ बनेगा उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी

परिश्रम और संकल्प से श्रेष्ठ बनेगा उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी

➤ उत्कृष्ट कार्यों को सलाम: सीएम धामी ने बांटे राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड
➤ अल्मोड़ा स्थित उदयशंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में अवार्ड वितरण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां फलसीमा स्थित उदयशंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोहपूर्वक प्रदान किए गए। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह सम्मान प्रदान किए। इस मौके पर अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि कई व्यक्तित्वों एवं संस्थाओें ने परिश्रम, समर्पण व संकल्प के साथ विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य व समाज हित का अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही परिश्रम व समर्पण से कार्य करते हुए उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा। (आगे पढ़ें…)

राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड के लिए इस वर्ष कुल 32 संगठनों, व्यक्तियों, समूहों को चुना गया, जबकि जिला स्तरीय एसडीजी की वार्षिक रैंकिंग में 6 जनपदों को शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत करते हुए मुख्यमंत्री ने विजेताओं को बधाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज उन्हें ऐसे कर्मयोगियों के बीच उपस्थित होने में गौरव का आभास हो रहा है, जिन्होंने अपने समर्पण, परिश्रम और संकल्प के बल पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्राप्ति की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 32 ऊर्जावान औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया है। इन संस्थानों ने यह सिद्ध किया है कि मजबूत इरादों और सीमित संसाधनों के बावजूद असाधारण उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं तथा साधारण से असाधारण की यात्रा तय की जा सकती है। (आगे पढ़ें…)

सीएम ने कहा कि इकोलॉजी और इकोनॉमी की सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक समय नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स में उत्तराखंड 10वें स्थान पर था, जबकि ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज राज्य पूरे देश में प्रथम स्थान पर पहुंच चुका है। फिर भी अभी कई ऐसे पैरामीटर हैं, जिनमें बेहतर कार्य करने की जरूरत है तथा सरकार उन क्षेत्रों में भी तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एसडीजी में प्रथम स्थान प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही है। विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सामूहिक प्रयासों का परिणामस्वरूप राज्य की जीडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है तथा प्रति व्यक्ति आय में 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। (आगे पढ़ें…)

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि एसडीजी रैंकिंग में राज्य का श्रेष्ठ स्थान आना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्य के प्रति लिए गए संकल्पों का परिणाम है। प्रमुख सचिव नियोजन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस डॉ. आर मीनाक्षी सुन्दरम ने एसडीजी की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा एसडीजी अचीवर्स अवार्ड प्राप्त करने वाले अवॉर्डियों का विवरण दिया। (आगे पढ़ें…)

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनपद का समग्र विकास हमारा संकल्प है और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जनपद की जनता को लाभान्वित करना, उनका जीवन स्तर ऊंचा करना हमारी प्रतिबद्धता है। यहां उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय एसडीजी की वार्षिक रैंकिंग में रुद्रप्रयाग जिले को प्रथम स्थान मिला है, जबकि उत्तरकाशी व नैनीताल को द्वितीय तथा बागेश्वर, चमोली तथा टिहरी तृतीय स्थान प्राप्त है। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैड़ा, विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, दर्जधारी राज्य मंत्री गंगा बिष्ट और गोविंद पिलख्वाल, सदस्य पलायन आयोग अनिल सिंह साही, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस मनोज पंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आम जनमानस एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments