HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: 52 चालान और नशे में धुत चालक का वाहन सीज

बागेश्वर: 52 चालान और नशे में धुत चालक का वाहन सीज

मॉडिफाइड लाइट और फ्लैशर पर भी गाज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd Ad

जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे वाहन चालकों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही।

पुलिस की विभिन्न टीमों ने नगर के मुख्य चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की बारीकी से जांच की। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 52 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों के प्रति लापरवाही बरतने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान किशन राम (पुत्र हीर राम), निवासी खौलसीर को मोटरसाइकिल चलाते हुए रोका। संदेह होने पर जब चालक की जांच की गई, तो उसके द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तत्काल मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालक की मोटरसाइकिल को सीज कर दिया।

पुलिस का ध्यान केवल शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर ही नहीं, बल्कि उन वाहनों पर भी रहा जो अवैध रूप से मॉडिफिकेशन कराते हैं। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK-02A-9482 को रोका गया, जिसमें नियमों के विरुद्ध फ्लैशर और मॉडिफाइड लाइटें लगी पाई गईं। पुलिस ने इस मामले में भी कड़ी कार्रवाई करते हुए चालक का चालान काटा।

पुलिस प्रशासन की चेतावनी

कोतवाल अनिल उपाध्याय ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान जोखिम में न डालें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments