HomeUttarakhandNainitalरामनगर में अवैध हथियार और नशे के सौदागरों पर बड़ा एक्शन, तीन...

रामनगर में अवैध हथियार और नशे के सौदागरों पर बड़ा एक्शन, तीन गिरफ्तार

CNE REPORTER : जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सोमवार को रामनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध तमंचा, कारतूस और भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद कर तीन आरोपियों को सलाखें के पीछे भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जनपद में अपराध मुक्त वातावरण बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजूनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में लगातार धरपकड़ अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। सोमवार को क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध गतिविधियों में लिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाते आरोपी गिरफ्तार

रामनगर कोतवाली पुलिस ने पहली कार्रवाई भवानीगंज क्षेत्र में की। यहाँ पंचवटी कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय सुमित, पुत्र हरवंश लाल को अंग्रेजी शराब की दुकान के पास नहर किनारे रोड पर अपने ठेले पर लोगों को शराब पिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/21 के तहत प्राथमिकी संख्या 144/2026 दर्ज की गई है।

कच्ची शराब की तस्करी पर पुलिस का प्रहार

नशे के विरुद्ध जारी कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आईटीआई के समीप मालधन चौड़ क्षेत्र में घेराबंदी की। यहाँ से तुमड़िया डाम-2 निवासी 24 वर्षीय करम सिंह, पुत्र रतन सिंह को दबोचा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 90 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत प्राथमिकी संख्या 145/2026 पंजीकृत कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक दबोचा

तीसरी बड़ी सफलता मंगलार चौराहे के पास हाथ लगी, जहाँ कन्हैया बेकरी वाली गली से आदर्श कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय शमी, पुत्र फईम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहे इस आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल महबूब आलम, कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल बिजेन्द्र गौतम और कांस्टेबल अशोक कम्बोज शामिल रहे, जिन्होंने सटीक सूचना और मुस्तैदी के साथ इन अपराधियों को गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments