►► 01.28 लाख रुपये के गांजे के साथ पकड़े गए, बाइक सीज


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में पुलिस के अभियान ‘आपरेशन प्रहार’ के तहत 01.28 लाख रुपये का गांजा बरामद हुआ है। इस गांजा तस्करी में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें एक महिला तस्कर शामिल है।
मामला भतरौंजखान थाना क्षेत्र का है। जहां 5.124 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दो लोग दबोचे गए। मामले के मुताबिक थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार मय पुलिस टीम के चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान जैनल भिकियासैण मार्ग पर पुलिस चौकी भिकियासैण को जाने वाले तिराहे पर मोटर साइकिल संख्या यूके 06-यू-1520 को चेक किया, तो मोटर साइकिल सवार युवक सरवन सिंह पुत्र शेर सिंह, निवासी मोहल्ला रम्पुरा, थाना काशीपुर जनपद ऊधमसिंहनगर के कब्जे से 1.644 किग्रा और उसके साथ सवार महिला परमजीत कौर पत्नी स्व. सुरजीत सिंह निवासी मोहल्ला रम्पुरा, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के कब्जे से 3.480 किग्रा (कुल 5.124 किग्रा) अवैध गांजा बरामद हुआ। दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। मोटरसाईकिल को सीज किया गया। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, हेड कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार, कांस्टेबल रवि कुमार व साइन बानो शामिल रहीं।


