HomeUttarakhandBageshwarगरुड़ महाविद्यालय में जल्द शुरू होगा विज्ञान संकाय, CM ने दिया आश्वासन

गरुड़ महाविद्यालय में जल्द शुरू होगा विज्ञान संकाय, CM ने दिया आश्वासन

दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, युवाओं में जगी उम्मीद

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में विज्ञान संकाय प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। सीएम ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया। इससे उम्मीद की किरण जगी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

गरुड़ महाविद्यालय में स्थापना वर्ष 2006 से केवल कला संकाय ही संचालित हो रहा है। विज्ञान संकाय न होने से यहां के युवाओं को बीएससी की पढ़ाई करने बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल या हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। कई गरीब घरों के युवा विज्ञान की पढ़ाई से वंचित हो जाते हैं। लंबे समय से यहां के युवा महाविद्यालय में बीएससी शुरू किए जाने की मांग कर रहे हैं। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने युवाओं की समस्या को देखते हुए देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह समस्या बताई और ज्ञापन सौंपकर शीघ्र महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित कर दिया है। सीएम धामी का यह कदम क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयाम है। विज्ञान संकाय शुरू होने से स्थानीय छात्र-छात्राओं को पूर्ण रूप से उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। गरीब युवा गृह क्षेत्र में ही विज्ञान की पढ़ाई कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments