HomeBreaking Newsरामनगर में झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश: 02 गिरफ्तार

रामनगर में झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश: 02 गिरफ्तार

01 विधिविवादित संरक्षण में

रामनगर (नैनीताल): पुलिस ने रामनगर क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर झपट्टामार गिरोह का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। 02 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं जबकि एक किशोर 01 विधिविवादित संरक्षण में है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मामले के अनुसार गत 19 अप्रैल 2026 को विशन सिंह बिष्ट पुत्र दौलत सिंह, निवासी शांति कुंज रोड, पीरूमदारा ने कोतवाली रामनगर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल 2026 की शाम जब वह अपनी पत्नी के साथ खेत में सिंचाई के लिए जा रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनका पीछा किया। एक आरोपी बाइक से उतरकर खेत तक गया और बातचीत के बहाने अचानक उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र झपटकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। इस छीना-झपटी के दौरान मंगलसूत्र के कुछ दाने मौके पर ही गिर गए थे।

इस शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 के तहत मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजुनाथ टीसी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश दिए थे।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने पीरूमदारा और आसपास के इलाकों में लगे लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी जांच और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। 25 अप्रैल 2026 को पुलिस ने चौधरी ढाबा के पास घेराबंदी कर बाइक सवार आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  • सावेज उर्फ भूरा पुत्र जाकिर हुसैन, निवासी महेशपुर काशीपुर (उम्र 19 वर्ष)।
  • जुबैर पुत्र मोहम्मद जाहिद, निवासी किला बाजार काशीपुर (उम्र 25 वर्ष)।
  • एक विधि विवादित किशोर (पुलिस संरक्षण में)।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे क्षेत्र में पुनः किसी नई घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक टूटा हुआ मंगलसूत्र (06 पीली धातु के दाने व एक पेंडल) और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK18U4835 बरामद की है।

खुलासे को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह बिष्ट (चौकी प्रभारी पीरूमदारा), उपनिरीक्षक गणेश जोशी, कांस्टेबल संजय दोसाद, कांस्टेबल मेघा चन्द्र, कांस्टेबल संदीप सिंह और कांस्टेबल विक्रम कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments