HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत: पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस के नए कार्यालय का श्रीगणेश

रानीखेत: पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस के नए कार्यालय का श्रीगणेश

ADVERTISEMENTS

कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

सीएनई संवाददाता, रानीखेत : रानीखेत नगर के सदर बाजार स्थित जोशी कॉम्प्लेक्स (डोलिया पहाड़ी) में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करन माहरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC सदस्य) ने फीता काटकर कार्यालय का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान और पार्टी की मजबूती का मुख्य केंद्र बनेगा।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उद्घाटन समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, ज़िला हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह, अम्बेडकर समारोह समिति के अध्यक्ष गुसाईं राम, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, गोविंद बिष्ट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, संजय बिष्ट, हेमंत बिष्ट, दीप उपाध्यक्ष, विजय तिवारी, अमित पांडेय, चंदन बिष्ट, विश्व विजय माहरा, हबीब अहमद, हिमांशु बिष्ट, संजय बिष्ट, सोनू आर्या, गुड्डू खान, राहुल नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और भविष्य की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नया कार्यालय खुलने से क्षेत्र में पार्टी के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments