HomeUttarakhandBageshwarहोटल संचालक से मांगी जा रही रंगदारी ! पुलिस से लगाई गुहार

होटल संचालक से मांगी जा रही रंगदारी ! पुलिस से लगाई गुहार

ADVERTISEMENTS

होटल एसोसिएशन अध्यक्ष के आरोप, पुलिस जांच शुरू

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर : जिले में रंगदारी और मानसिक उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक होटल संचालक ने स्थानीय व्यक्ति पर धमकी देकर लाखों रुपये वसूलने और सोशल मीडिया के जरिए मानहानि करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, होटल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष एवं होटल विवेक के संचालक विक्रम सिंह दानू ने शिकायत में बताया कि ग्राम रीठा, गरुड़, बैजनाथ निवासी एक व्यक्ति उन्हें पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर होटल तथा उनके व्यवसाय को लेकर भ्रामक, अपमानजनक तथा मानहानिकारक पोस्ट डाल रहा है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।

डिमांड: 5 लाख रुपये से शुरू हुई बातचीत 2.5 लाख पर आकर टिकी

कहा कि आरोपित विभिन्न मोबाइल नंबरों के माध्यम से फोन कर धमकी दी गई कि यदि धनराशि नहीं दी गई तो होटल भवन को अवैध निर्माण बताकर न्यायालय में याचिका दायर कर भवन पर बुल्डोजर चलवाया जाएगा। पीड़ित के अनुसार, शुरुआत में आरोपित ने 40 हजार रुपये की मांग की थी, जिसे विवाद से बचने के लिए दे दिया गया। इसके बाद भी आरोपित लगातार दबाव बनाकर और अधिक पैसे की मांग की जाती रही। बाद में एक मध्यस्थ के जरिए बातचीत के दौरान आरोपित ने पहले पांच लाख रुपये की मांग रखी, जिसे बाद में घटाकर ढ़ाई लाख रुपये करने की बात कही गई।

शिकायतकर्ता का दावा है कि इस पूरे घटनाक्रम की आडियो तथा वीडियो रिकार्डिंग उसके पास सुरक्षित है, जिसमें बातचीत तथा पैसे की मांग स्पष्ट रूप से सुनी और देखी जा सकती है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं और सभी साक्ष्य उपलब्ध कराएंगे। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments