HomeAccidentअल्मोड़ा: खाई में गिरी कार; PNB के हेड कैशियर की दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा: खाई में गिरी कार; PNB के हेड कैशियर की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा | उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले के सल्ट क्षेत्र में कूपी बेंड के पास एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के हेड कैशियर के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन तब तक कार चालक दम तोड़ चुका था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:25 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सल्ट क्षेत्र के कूपी बेंड के पास एक कार सड़क से फिसलकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही सल्ट थाना प्रभारी कश्मीर सिंह अपनी पुलिस टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि वैगनआर कार संख्या UK-19B-0880 सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरी हुई है और वाहन के भीतर एक व्यक्ति बुरी तरह फंसा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति को कार से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मृतक की पहचान सुभाष सिंह बिष्ट (35 वर्ष) पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट के रूप में की है। वह कचनाल गाजी, बिजली घर के पास, काशीपुर (जनपद ऊधम सिंह नगर) के निवासी थे। बताया गया कि उनका मूल निवास ग्राम सुनवर्मा तल्ला, पटवारी क्षेत्र गुजडू, तहसील धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल है।

जानकारी के अनुसार सुभाष सिंह बिष्ट वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की थलीसैंण शाखा में हेड कैशियर के पद पर तैनात थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार वाहन के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरने के कारण यह दुर्घटना हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कूपी बेंड क्षेत्र में सड़क संकरी होने और तीखे मोड़ों के कारण अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग भी की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments