HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : आदर्श कॉलोनी में हुई चोरी की बड़ी वारदात का...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : आदर्श कॉलोनी में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा

ADVERTISEMENTS

शातिर चोर ‘गौरव’ गिरफ्तार, 13 लाख से अधिक के जेवरात व नगदी बरामद

होली से पूर्व हेमचंद्र लोहनी के आवास पर लगाई थी सेंध

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। थाना मुखानी क्षेत्र अंतर्गत आदर्श कॉलोनी, बिठौरिया नंबर 1 में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लगभग 13 लाख से अधिक मूल्य के सोने के जेवरात तथा नगदी बरामद की गई है। खाली मकान में सेंध लगाने वाला यह शातिर नजदीकी चौपला चौराहा दमुवादुंगा का रहने वाला है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी (Dr. Manjunath TC) ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जनपद में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुखानी पुलिस को यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए दो हजार रुपये के नगद पुरस्कार की भी घोषणा की गई है।

क्या था घटनाक्रम !

पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को वादी हेमचंद्र लोहनी पुत्र भुवन चंद्र, निवासी आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा विठोरिया नंबर-1, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल ने थाना मुखानी में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि वह 2 मार्च से 5 मार्च 2026 तक अपने पैतृक गांव थापला, ताकुला जिला अल्मोड़ा गए हुए थे। 5 मार्च को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गया और घर में रखे सोने के जेवरात तथा नगदी चोरी कर ले गया।

तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में प्रथम सूचना रिपोर्ट धारा 305 (ए) तथा 331 (4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र को सौंपी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल ने विशेष टीम गठित की। क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास करीब 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अध्ययन किया और संदिग्ध की पहचान की।

जांच के दौरान 13 मार्च 2026 को पुलिस टीम को हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव कुमार (उम्र 25 वर्ष) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद थैले से चोरी किए गए सोने के आभूषण और नगदी बरामद हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

चौपला चौराहा दमुवादुंगा का निकला आरोपी

पुलिस ने आरोपी गौरव कुमार (25 वर्ष) पुत्र संतोष कुमार निवासी चौपला चौराहा दमुवादुंगा, जवाहर ज्योति काठगोदाम, जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मटरनुमा मंगलसूत्र, एक पाइपनुमा मंगलसूत्र, दो पौंची, एक नथ और बैग टीका, दो जोड़ी झुमके, 2250 रुपये नगद तथा एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद जेवरात की कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये आंकी गई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है। थाना काठगोदाम में उसके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट धारा 305 (ए), 331 (4) और 317 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज है। आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी संबंधित थानों और जनपदों से जुटाई जा रही है।

इस पूरे अभियान में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, कांस्टेबल रविंद्र खाती और कांस्टेबल अरविंद (विशेष अभियान समूह तकनीकी सहायता एवं सर्विलांस) शामिल रहे। चोरी की घटना के सफल खुलासे में कांस्टेबल बलवंत सिंह और कांस्टेबल रोहित कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ने आसपास लगे लगभग 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर संदिग्ध की पहचान करने में अहम योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments