HomeUttarakhandAlmoraदीवान कनवाल के निधन से सांस्कृतिक जगत को बड़ा झटका

दीवान कनवाल के निधन से सांस्कृतिक जगत को बड़ा झटका

ADVERTISEMENTS

भाजपा ने व्यक्त की संवेदना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। वरिष्ठ रंगकर्मी और समाजसेवी दीवान कनवाल के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को समाज, सांस्कृतिक जगत तथा नगर के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि उनके जाने से एक ऐसा व्यक्तित्व हम सबके बीच से चला गया, जिसने अपनी कला, अपने व्यवहार और अपने स्नेह से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया था।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि दीवान कनवाल एक संवेदनशील कलाकार, सरल स्वभाव के धनी और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने वर्षों तक अपनी कला और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य किया। मंच पर उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति और मंच से बाहर उनका विनम्र व आत्मीय व्यवहार हर किसी को प्रभावित करता था।

उन्होंने कहा कि दीवान कनवाल का जीवन कला और संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण था। वे हमेशा नए और युवा कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते थे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाते थे। उनके सान्निध्य में कई कलाकारों को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिला।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे व्यक्तित्व का जाना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और सांस्कृतिक जगत के लिए भी बड़ी क्षति है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उनका स्नेह, उनकी मुस्कान और उनका कलाकार मन हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।

कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार और उनके सभी चाहने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

शोक व्यक्त करने वालों में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, कैलाश गुरुरानी, मनोज सनवाल, दिनेश मठपाल, मीना नेगी, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, मीरा मिश्रा, आनंद भोज, राहुल जोशी, दीपा अधिकारी, कमल वर्मा, दीपक सिंह भंडारी, पंकज जोशी, धर्मेन्द्र बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, निशा बिष्ट, मनीष जोशी, गोविन्द मटेला, श्याम पाण्डे, धर्मवीर आर्या, चन्दन बहुगुणा, अभिषेक जोशी, शुभम रौतेला, दिव्या जोशी, मोहित बिष्ट, सौरभ भट्ट, सुरेश चंद्र, अमित साह, संजय जोशी, पूनम त्रिपाठी, पूनम वर्मा, विजय भट्ट, तस्लीम अंसारी, अकबर खान, राजीव गुरुरानी, नीरज सांगा, कमला तिवारी, दानिश अंसारी, सुधीर कुमार, प्रीति रस्तोगी, नेहा टम्टा, रुबीना, इन्दर मोहन भंडारी, हरीश कनवाल, कविता वर्मा, मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक, त्रिलोक राम, आशीष कुमार, गौरव भंडारी सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments