हल्द्वानी : छत पर चला ‘पकड़म-पकड़ाई’ का खेल, दबोचा शराब तस्कर

0
दबोचा शराब तस्कर
दबोचा शराब तस्कर

भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी कुमाऊं मंडल में अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ प्रशासन ने अपनी नकेल कसनी शुरू कर दी है। आयुक्त कुमाऊं मंडल और जिलाधिकारी नैनीताल के सख्त निर्देशों के बाद आबकारी विभाग ‘एक्शन मोड’ में नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार को फूलचौड़ क्षेत्र में विभाग ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के जखीरे के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।


ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को फूलचौड़ के समीप एक दुकान में अवैध मदिरा के भंडारण और बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने त्वरित रणनीति तैयार की और बताए गए ठिकाने पर अचानक दबिश दी।

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें

आबकारी टीम को अपनी ओर आता देख दुकान में मौजूद शराब तस्कर लोकेश कुमार के हाथ-पांव फूल गए। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने शातिर तरीके से दुकान की छत पर जाकर छिपने का प्रयास किया। हालांकि, टीम की तत्परता और सजगता के आगे उसकी यह चालाकी धरी की धरी रह गई। विभागीय अधिकारियों ने घेराबंदी करते हुए छत पर तलाशी ली और अभियुक्त को रंगे हाथों धर दबोचा।

बरामदगी का विवरण

दुकान और अभियुक्त की तलाशी लेने पर टीम को भारी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद हुई। बरामद किए गए माल में शामिल है:

  • 118 टेट्रा पैक: माल्टा देसी शराब।
  • 23 पव्वे: मैकडॉवेल (McDowells) व्हिस्की और रॉयल स्टैग (RS) ब्रांड।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। इस सफल छापेमारी को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:

  • धीरेंद्र सिंह (आबकारी निरीक्षक)
  • कैलाशचंद जोशी (उप आबकारी निरीक्षक)
  • महेश चंद्र लोहनी (उप आबकारी निरीक्षक) एवं अन्य कर्मचारी।

प्रशासन की इस कार्यवाही से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण और छापेमारी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS