HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : BJP का महाप्रशिक्षण, बूथ प्रबंधन और डिजिटल रणनीति पर फोकस

अल्मोड़ा : BJP का महाप्रशिक्षण, बूथ प्रबंधन और डिजिटल रणनीति पर फोकस

ADVERTISEMENTSAd

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा की ओर से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत चल रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को भी पूरे उत्साह और गंभीरता के साथ जारी रहा। कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर आयोजित सत्रों में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यशैली, सरकार की उपलब्धियों, बूथ प्रबंधन तथा सोशल मीडिया व आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी दृष्टि से अधिक सक्षम बनाना रहा, ताकि वे समाज के बीच पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान वक्ताओं ने संगठन की मूल विचारधारा और कार्यपद्धति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

प्रशिक्षण वर्ग के एक प्रमुख सत्र में सरकार की उपलब्धियां विषय पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास की रफ्तार तेज हुई है। गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं सहित समाज के हर वर्ग के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि आमजन इनका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

इसके बाद आयोजित सत्र में रवि रौतेला ने सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप और सरल ऐप विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया जनसंपर्क के अत्यंत प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। इनके माध्यम से संगठन की गतिविधियों, विचारों और सरकारी योजनाओं को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते महत्व से भी अवगत कराया तथा नमो ऐप और सरल ऐप के उपयोग की प्रक्रिया समझाते हुए डिजिटल माध्यमों के सकारात्मक इस्तेमाल पर बल दिया।

वहीं बूथ प्रबंधन विषय पर पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसका मजबूत बूथ स्तर का ढांचा होता है। उन्होंने बताया कि भाजपा की चुनावी सफलता का एक बड़ा कारण उसका सशक्त बूथ संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क बनाए रखने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को आत्मसात करने, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने तथा समाज के हर वर्ग के साथ संवाद बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं और उनके समर्पण से ही संगठन निरंतर आगे बढ़ता है।

कार्यक्रम के समापन सत्र में भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने सभी वक्ताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन के कई महत्वपूर्ण विषयों पर उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई है, जिससे भविष्य में संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ उनकी नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं।

उन्होंने प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव और ज्ञान को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन अर्जुन बिष्ट और देवेंद्र भट्ट ने किया।

इस प्रशिक्षण वर्ग में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रशिक्षण अभियान के जिला संयोजक प्रकाश भट्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, दिनेश मठपाल, मीना नेगी, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, मीरा मिश्रा, आनंद भोज, राहुल जोशी, दीपा अधिकारी, कमल वर्मा, दीपक सिंह भंडारी, पंकज जोशी, महेश नयाल, दर्शन रावत, धर्मेंद्र बिष्ट, मनोज सनवाल, इंदर मोहन भंडारी, संदीप श्रीवास्तव, मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, निशा बिष्ट, मनीष जोशी, गोविंद मटेला, श्याम पांडे, धर्मवीर आर्या, चंदन बहुगुणा, अभिषेक जोशी, शुभम रौतेला, दिव्या जोशी, मोहित बिष्ट, सौरभ भट्ट, सुरेश चंद्र, अमित साह, संजय जोशी, पूनम त्रिपाठी, पूनम वर्मा, विजय भट्ट, तस्लीम अंसारी, अकबर खान, राजीव गुरुरानी, नीरज सांगा, कमला तिवारी, दानिश अंसारी, सुधीर कुमार, प्रीति रस्तोगी, नेहा टम्टा, रुबीना, इंदर मोहन भंडारी, कुंदन लटवाल, हरीश कनवाल, कविता वर्मा, मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक, त्रिलोक राम, आशीष कुमार, गौरव भंडारी सहित अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया और उन्हें जनसेवा तथा संगठन विस्तार के लिए प्रेरित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments