HomeUttarakhandAlmoraभिकियासैंण में ढाई लाख से अधिक का अवैध गांजा बरामद

भिकियासैंण में ढाई लाख से अधिक का अवैध गांजा बरामद

ADVERTISEMENTSAd

कार सवार दो आरोपी गिरफ्तार

CNE REPORTER, अल्मोड़ा : पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए 10.25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2,56,250 रुपये आंकी गई है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध अपनाई गई जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।

6 मार्च 2026 को थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में भिकियासैंण चौकी तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान मारुति सुजुकी एस-क्रॉस कार संख्या- UK07-DG-6485 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार दो युवकों के पास से कुल 10.25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है। थाना भतरौजखान में प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या- 03/2026 के तहत नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 8, 20 और 60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस गांजे को रामपुर ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पुलिस अब इस अवैध नशे के व्यापार से जुड़े अन्य स्रोतों और नेटवर्क की गहराई से छानबीन कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  • बिल्ला सिंह उर्फ बिल्लू: (33 वर्ष), पुत्र बचन सिंह, निवासी मिलक नौखरीद, थाना स्वार, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश।
  • सतीश कुमार: (28 वर्ष), पुत्र प्रेम सिंह, निवासी मिलक नौखरीद, थाना स्वार, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश।

बरामदगी का विवरण

  • अवैध गांजा: 10.25 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य 2,56,250 रुपये)
  • वाहन: मारुति सुजुकी एस-क्रॉस (UK07-DG-6485)

पुलिस टीम

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय जोशी (प्रभारी चौकी भिकियासैंण), हेड कांस्टेबल शमीम अहमद और कांस्टेबल भूपेंद्र जीना शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments