HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: क्वारब संकट को लेकर गुस्से में कांग्रेस, नारेबाजी के साथ पुतला...

अल्मोड़ा: क्वारब संकट को लेकर गुस्से में कांग्रेस, नारेबाजी के साथ पुतला फूंका

👉 लंबा समय बीतने के बाद भी हाईवे में क्वारब पर डेंजर जोन का समाधान नहीं निकलने से आक्रोश

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: महीनों गुजर जाने के बाद भी अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब पर बनी आफत को लेकर मंगलवार को कांग्रेस सड़क पर उतरी। क्वारब पर सड़क की बदहाली को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने चौघानपाटा में नारेबाजी के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

महानगर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसजन दोपहर चौघानपाटा में जुटे और उन्होंने क्वारब में मोटरमार्ग पर बने 200 मीटर डेंजर जोन का आज तक स्थाई समाधान नहीं निकाले जाने का विरोध किया और उन्होंने लापरवाही व अनदेखी का आरोप लगाते केन्द्र सरकार व राज्य सरकार का पुतला दहन किया।साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा की बर्खास्तगी की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्वारब डेंजर जोन के 200 मीटर सुधारीकरण के पर दो वर्षों में 60 से 70 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। इसके बावजूद रोड हालत और भी खतरनाक हो गयी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में केंद्रीय राज्य मंत्री ने वैकल्पिक मार्ग निर्माण की बात कही, मगर अभी तक वह मार्ग भी बीच में फट गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र तथा राज्य सरकार उदासीन बनी हैं और पहाड़ की जनता को भ्रमित कर रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही क्वारब मार्ग की मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य प्रारंभ नहीं किए गए, तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, दीप सिंह डांगी, मोहम्मद दानिश खान, तारा तिवारी, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष दीपा शाह, गोविंद सिंह मेहरा, सुशील शाह, शरद शाह, वैभव पांडे, हेमंत तिवारी, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार डैनी, अशोक गोस्वामी, नारायण दत्त पांडे, शहाबुद्दीन, कमलेश तिवारी, परितोष जोशी, शहजाद कश्मीरी, अमरजीत सिंह भकुनी, आनंद सिंह बिष्ट, पीडी भट्ट, देवेंद्र चौहान, रॉबिन भंडारी, प्रताप सिंह सत्याल, जसवंत कुमार शाहिद सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments