👉 पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग का वार्षिकोत्सव
👉 सफलता के लिए अच्छी आदतें तथा मेहनत आवश्यक: मुख्य अतिथि
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रमों ने मन मोहा और विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई। वहीं मेधावी व विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए विद्यार्थियों का अच्छी आदतों में ढलना और मेहनतकश होना आवश्यक है।
मुख्य अतिथि ने बच्चों को मेहनत व अनुशासित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यालय में बच्चों के विकास के लिए चल रहे प्रयासों और चहुंओर हरियाली का वातावरण की सराहना की। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्या डा. चंद्रकला वर्मा ने बच्चों से मेहनत के बल पर आगे बढ़ने की सीख दी। विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह बिष्ट ने विद्याथियों का नई-नई तकनीकों का लाभ उठाते हुए खुद को स्थापित करने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. कपिल नयाल ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए विद्यार्थियों से अतिथियों से मिली प्रेरणा को जीवन में उतारने के लिए कहा।
इससे पहले छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति एवं प्रेरणा आधारित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर विद्यार्थियों की बैंड वादन प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। जो काफी सराहनीय रही। शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। समारोह में विद्यालय के मेधावी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे व डा. निर्मल कुमार पंत ने संयुक्त रुप से किया। समारोह में एसएमसी अध्यक्ष रवींद्र सिंह मुस्यूनी, पीटीए अध्यक्ष गंगा देवी, कार्यक्रम प्रभारी भगवत सिंह बगड्वाल, अशोक पंत, पूरन सिंह नेगी, जितेंद्र कांडपाल, नवीन पंतोला, सवित जनौटी, राकेश मिश्र, पूनम भंडारी, डीआर आर्या, भगवंत लाल, मदन सिंह, टीडी भट्ट, प्रदीप सलाल, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, हिमांती टम्टा, भावना वर्मा, योगिता तिवारी, रेखा आर्या, तृप्ति बोरा व विक्रम चंद्र आदि कई लोग शामिल रहे।

