HomeBreaking Newsब्रेकिंग: युवक पर चाकू से हमला करने वाला महेश आर्या चढ़ा पुलिस...

ब्रेकिंग: युवक पर चाकू से हमला करने वाला महेश आर्या चढ़ा पुलिस के हत्थे

ADVERTISEMENTS

चाकूबाजी की घटना के बाद 24 घंटे में कार्रवाई

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
Source: YouTube Shorts

CNE REPORTER, बेतालघाट (नैनीताल): जिले के बेतालघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस नैनीताल द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के बाद अमल में लाई गई।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

क्या है पूरा मामला?

शनिवार को ग्राम घोड़िया हलसो निवासी मनोज सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह ने बेतालघाट थाने में तहरीर दी थी। मनोज सिंह का आरोप था कि हल्दयानी निवासी महेश आर्या पुत्र दयाल राम ने उन पर जान से मारने की नियत से चाकू से जानलेवा हमला किया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महेश आर्या के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 02/2026 पंजीकृत किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस नैनीताल डॉक्टर मंजुनाथ टी.सी. ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 7 फरवरी 2026 को आरोपी महेश आर्या को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद मुकदमे में 4/25 आर्म्स एक्ट की धारा की वृद्धि की गई है।

आरोपी का विवरण

  • नाम: महेश आर्या (उम्र 22 वर्ष)
  • पिता का नाम: दयाल राम
  • निवासी: ग्राम हल्दयानी, थाना बेतालघाट, जिला नैनीताल

आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय नेगी, कॉन्स्टेबल दीपक सिंह और होमगार्ड जीवानंद दानी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

भक्ति और संस्कृति का संगम:
सप्तेश्वर धाम में गूंजे माँ के जयकारे

✨ दिव्य हवन और कन्या पूजन का अद्भुत दृश्य ✨

पनुवानौला, धौलादेवी (अल्मोड़ा)

Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments