HomeBreaking Newsउत्तराखंड में फिर बारिश व बर्फबारी का अंदेशा, बदलेगा मौसम का मिज़ाज

उत्तराखंड में फिर बारिश व बर्फबारी का अंदेशा, बदलेगा मौसम का मिज़ाज

ADVERTISEMENTS

जानें अगले 7 दिन का हाल, मौसम विभाग की रिपोर्ट

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा, मैदानी इलाकों में कोहरे की चेतावनी, IMD का ताज़ा पूर्वानुमान।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

CNE REPORTER, देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी सप्ताह के दौरान राज्य के ऊँचाई वाले पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि अधिकांश मैदानी और निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 6 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों के 3000 मीटर और उससे अधिक ऊँचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश अथवा बर्फबारी हो सकती है। इसी दौरान हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की भी आशंका है।

वहीं 9 और 10 फरवरी को एक बार फिर मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है। इन दिनों रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊँचे क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि शेष जिलों में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें — क्राइम : नशा, नफरत और मजबूरी: हल्द्वानी में सगे भाई की हत्या की पूरी कहानी

कोहरा और पाला बढ़ा सकता है परेशानी

मौसम विभाग ने 4 और 5 फरवरी को हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर के साथ-साथ देहरादून, पौड़ी और नैनीताल के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने की संभावना भी जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान और सड़कों पर फिसलन की स्थिति बन सकती है।

तापमान में फिलहाल बड़ा बदलाव नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में सप्ताह के दौरान कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

यह भी पढ़ें — 9वीं मंजिल से एक साथ कूदीं 3 सगी बहनें, सुसाइड नोट में लिखा- ‘सॉरी पापा’

सलाह:
मौसम विभाग ने वाहन चालकों को कोहरे के दौरान सतर्क रहने, फॉग लाइट का प्रयोग करने और किसानों को पाले से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments