कार्यकारिणी का विस्तार
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर राष्ट्रभक्त स्व. रामसिंह धौनी की जयंती आगामी 24 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी।
इस वर्ष मुख्य समारोह सिकुड़ा स्थित स्व. धौनी स्मृति पार्क में आयोजित होगा। हाल ही में संपन्न हुई ‘स्व. रामसिंह धौनी ट्रस्ट’ की बैठक में जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ ही, अल्मोड़ा-लमगड़ा मार्ग का नामकरण स्व. रामसिंह धौनी के नाम पर करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया।
गोपाल सिंह नयाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का संचालन ट्रस्ट के महासचिव भूपेंद्र सिंह नेगी ने किया। बैठक के दौरान महासचिव ने स्व. धौनी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामसिंह धौनी का जीवन और उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज है। जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यकारिणी का विस्तार
संगठन को मजबूती प्रदान करने और आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु ट्रस्ट की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से निम्नलिखित नियुक्तियाँ की गईं:
- कार्यकारी अध्यक्ष: दयाकृष्ण कांडपाल
- संरक्षक: डॉ. लक्ष्मण सिंह बटरोही
- कार्यकारी उपाध्यक्ष: बलवंत सिंह बिष्ट
- सहसचिव: अरविंद सिंह बिष्ट
- उपसचिव: पंकज टम्टा
- प्रचार मंत्री: गोपाल सिंह नयाल
- सदस्य: बीना गैड़ा
बैठक में ट्रस्ट के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और क्षेत्र की विकास योजनाओं में महापुरुषों के योगदान को रेखांकित करने पर बल दिया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भूपेंद्र नेगी, पंकज कुमार, हयात सिंह गैड़ा, बीना गैड़ा, बी.पी. तिवारी, अरविंद बिष्ट, दयाकृष्ण कांडपाल, बलवंत सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह नयाल और भगवती परिहार सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

