HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नृसिंहबाड़ी में माघी खिचड़ी सम्पन्न, हिंदू सम्मेलन का ऐलान

अल्मोड़ा : नृसिंहबाड़ी में माघी खिचड़ी सम्पन्न, हिंदू सम्मेलन का ऐलान

ADVERTISEMENTS

कार्यक्रम में दिखी सामाजिक समरसता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नृसिंहबाड़ी क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित माघी खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता, सेवा और संगठन की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस मौके पर 22 फरवरी को हिंदू सम्मेलन का ऐलान किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री अजय टम्टा ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता और स्वयंसेवकों ने जिस उत्साह, उमंग और एकजुटता के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की, वह सराहनीय है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए आमंत्रित अतिथियों और उपस्थित मातृशक्ति का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफल हो सका।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रेडक्रास के जिला अध्यक्ष आशीष वर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कमल, जिला प्रचारक सी. वीरेंद्र, नगर सह सरसंघचालक राजेश राठौर, कुंवर सिंह बिष्ट, रवि रौतेला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा कुंदन लटवाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल, दीक्षित जोशी, रोहित वर्मा, नगर निगम पार्षद पूनम वर्मा, पार्षद नेहा टम्टा, स्वयंसेवक राजेश वर्मा, रंगकर्मी मनमोहन चौधरी सहित अनेक अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कमल ने संबोधित किया। उन्होंने संगठन के सामाजिक दायित्वों, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में नागरिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा कार्यवाह अनूप साह ने की।

शाखा कार्यवाह अनूप साह ने जानकारी दी कि संघ की ओर से आगामी चरण में 22 फरवरी 2026 को नगर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में प्रस्तावित है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments