सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी/नैनीताल। श्री कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रविवार, 25 जनवरी 2026 को यात्रा मार्ग पर विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी। प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था प्रातः 07:00 बजे से प्रभावी रहेगी, जो वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने हेतु लागू की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
पर्यटक वाहनों के लिए विशेष प्रबंध
नैनीताल व ज्योलिकोट से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहन भवाली सैनिटोरियम में पार्क कराए जाएंगे। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।
भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटकों के वाहन विकास भवन, भीमताल में पार्क होंगे और वहां से भी शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।
भवाली तिराहा से कैंची धाम की ओर पर्यटक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन
कैंची धाम क्षेत्र से होकर अन्य पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन खुटानी से मुक्तेश्वर व रामगढ़ मार्ग का उपयोग करेंगे।
हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले भारी वाहन भीमताल रोड से खुटानी–मुक्तेश्वर–रामगढ़ होकर जाएंगे।
ज्योलिकोट मार्ग से जाने वाले भारी वाहन नैनी बैंड सैनिटोरियम बाईपास → नैनी बैंड तिरछाखेत → खुटानी → मुक्तेश्वर मार्ग अपनाएंगे, अथवा यातायात सामान्य होने तक गेठिया क्षेत्र में रोके जाएंगे।
अल्मोड़ा/रानीखेत/बागेश्वर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहन क्वारब → रामगढ़ → मुक्तेश्वर → खुटानी → भीमताल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें जनपद सीमा पर रोका जा सकता है।
✅ आवश्यक सेवाएं रहेंगी सुचारू
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों का आवागमन बाधित नहीं होगा।
नोट: वाहनों का दबाव कम होते ही यातायात व्यवस्था को पुनः सामान्य कर दिया जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे तय मार्गों का पालन करें और सहयोग प्रदान करें।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।