उत्तराखंड: मौसम का बड़ा यू-टर्न: भारी बारिश और बर्फबारी,’ऑरेंज अलर्ट’ जारी

0
उत्तराखंड: मौसम का बड़ा यू-टर्न: भारी बारिश और बर्फबारी,'ऑरेंज अलर्ट' जारी
उत्तराखंड: मौसम का बड़ा यू-टर्न: भारी बारिश और बर्फबारी,'ऑरेंज अलर्ट' जारी

पढ़िए, मौसम विभाग की ताज़ा जिला-स्तरीय रिपोर्ट

CNE REPORTER, देहरादून। उत्तराखंड में सर्दियों के लगभग समाप्त होने और लंबे समय से बारिश न होने के कारण किसानों व आम लोगों में मायूसी बनी हुई थी, लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की नई जिला-स्तरीय पूर्वानुमान रिपोर्ट ने उम्मीद जगाई है।


ADVERTISEMENTS

IMD द्वारा 21 जनवरी 2026 को जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 22 जनवरी की रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और 23 जनवरी 2026 को भारी बारिश व बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें

22 जनवरी की रात से बदलेगा मौसम

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जनवरी को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के कुछ स्थानों पर तथा देहरादून, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/बर्फबारी (2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) हो सकती है, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

23 जनवरी को सबसे ज्यादा असर, भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

IMD की 7-दिवसीय जिला-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान और 5-दिवसीय चेतावनी रिपोर्ट के अनुसार 23 जनवरी 2026 सबसे अधिक सक्रिय दिन रहेगा।

  • उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश/बर्फबारी की संभावना है।
  • पर्वतीय जिलों के अधिकांश हिस्सों में 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
  • हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश का अनुमान है DISTRICT_FORECAST

इसके साथ ही IMD ने चेतावनी दी है कि इस दिन राज्य के कई जिलों में

  • गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली,
  • 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं,
  • ओलावृष्टि,
  • और शीत दिवस जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।

पश्चिमी विक्षोभ और प्रभाव

IMD के अनुसार, यह मौसम बदलाव एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा, जिसके प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात, सड़कों पर बर्फ जमने, भूस्खलन और लिंक रोड/हाईवे बंद होने की आशंका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं तथा बिजली और पाइपलाइन सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।

24 से 27 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम ?

  • 24 जनवरी: पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/बर्फबारी, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा।
  • 25 जनवरी: पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना।
  • 26–27 जनवरी: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में दोबारा हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना जताई गई है, खासकर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में।

तापमान और कोहरे को लेकर भी अपडेट

IMD रिपोर्ट के अनुसार अगले 1–2 दिनों में न्यूनतम तापमान 2–3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, इसके बाद अगले 2–3 दिनों में 3–4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। वहीं, सप्ताह के दौरान पर्वतीय घाटियों में हल्के से मध्यम कोहरे की भी संभावना जताई गई है

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

IMD ने किसानों को कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने, ओलावृष्टि व ठंड से फसलों की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी है। यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि बर्फबारी के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर देखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें

ADVERTISEMENTS