HomeBreaking Newsरामनगर में अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रामनगर में अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

पुलिस ने बरामद किए 76 पाउच

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर: रामनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए भवानीगंज क्षेत्र से एक आरोपी को 76 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अवैध नशे की बिक्री और प्रवृत्ति पर रोकथाम लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने भवानीगंज इलाके में घेराबंदी कर गुरुप्रीत सिंह पुत्र रंजीत, निवासी हिम्मतपुर नई बस्ती, रामनगर, जिला नैनीताल को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से लगभग 38 लीटर अवैध कच्ची शराब (76 पाउच) बरामद की गई है।

पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह शराब कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी।


पुलिस टीम का विवरण: इस गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से कांस्टेबल संजय कुमार और कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments