मिड-डे मील बर्तन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
मिड-डे मील बर्तन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे
मिड-डे मील बर्तन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

सरकारी स्कूल से चुराए थे बर्तन, पुलिस ने 5 घंटे में सुलझाई वारदात

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी: पुलिस ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालाढूंगी रोड में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को महज 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए मिड-डे मील के सभी बर्तन बरामद कर लिए हैं।


ADVERTISEMENTS

पकड़ा गया आरोपी जवाहर नगर क्षेत्र का निवासी है और उसके विरुद्ध पहले से ही चोरी व आर्म्स एक्ट जैसे 10 गंभीर मामले दर्ज हैं।

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें

क्या है पूरा मामला?

राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालाढूंगी रोड की प्रभारी प्रधानाध्यापिका हेमा पन्त ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी थी कि 15 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर के भोजनालय का ताला तोड़कर दो भगौने और एक कूकर चोरी कर लिया था। इस शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305ए और 331(4) के तहत प्राथमिकी संख्या 23/26 पंजीकृत की थी। पिछले कुछ समय से मिड-डे मील के बर्तन चोरी होने की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए पुलिस विभाग इस मामले में बेहद सक्रिय था।

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने घटना का संज्ञान लेते हुए टीम को तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल और लालकुआं की अपर पुलिस अधीक्षक दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की पहचान की।

सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने रिजवान पुत्र इस्तियाक उर्फ इस्तिहार, निवासी जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा को चोरी के सामान के साथ धर दबोचा। आरोपी के पास से स्कूल से चोरी किए गए दो भगौने और एक कूकर शत-प्रतिशत बरामद कर लिए गए हैं।

आरोपी का आपराधिक इतिहास और पुलिस टीम

पकड़ा गया आरोपी रिजवान एक आदतन अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके विरुद्ध हल्द्वानी कोतवाली में चोरी, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के कुल 10 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।

इस सफलता को प्राप्त करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आरती कोतवाली हल्द्वानी, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी कोतवाली हल्द्वानी, कांस्टेबल अनिल गिरी कोतवाली हल्द्वानी और बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के कांस्टेबल इशरार नवी शामिल रहे।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने जनपद के सभी मिड-डे मील संचालित स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे विद्यालय परिसर में विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत 112 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS