HomeUttarakhandNainitalपुलिस–प्रेस मैत्री मैच: पुलिस एकादश ने प्रेस एकादश को 39 रनों से...

पुलिस–प्रेस मैत्री मैच: पुलिस एकादश ने प्रेस एकादश को 39 रनों से हराया

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। SSP Nainital डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग और मैत्री भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस एकादश और प्रेस एकादश के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

यह मुकाबला आम्रपाली क्रिकेट मैदान में खेला गया, जहां खेल भावना और सौहार्द का शानदार उदाहरण देखने को मिला।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मैच में पुलिस एकादश की कप्तानी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने की, जबकि प्रेस एकादश का नेतृत्व संतोष जोशी ने किया। पुलिस एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पारी की शुरुआत थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी और SOG प्रभारी राजेश जोशी ने की, लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए।

कप्तान की जिम्मेदार पारी, 20 ओवर में 163 रन

कठिन परिस्थितियों में कप्तान डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने एक छोर संभालते हुए शानदार कप्तानी पारी खेली और 45 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके साथ अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी पारियां खेलीं, जिससे पुलिस एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 163 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। प्रेस एकादश की ओर से हर्ष और नवनीत सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2-2 विकेट हासिल किए।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस एकादश की शुरुआत पंकज पांडे और नवनीत शुक्ला ने की। हालांकि, पुलिस एकादश की सधी हुई और अनुशासित गेंदबाजी के सामने प्रेस एकादश नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। प्रेस एकादश की ओर से नवनीत बिष्ट ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, लेकिन टीम 20 ओवर में 123 रन ही बना सकी और 39 रनों से मुकाबला हार गई।

पुलिस एकादश की शानदार गेंदबाजी

पुलिस एकादश की तरफ से योगेश ने 3 विकेट चटकाए, जबकि क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल ने 2 विकेट अपने नाम किए। इस प्रभावी प्रदर्शन के दम पर पुलिस एकादश ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा।

मैच के दौरान दोनों टीमों ने खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। दर्शक दीर्घा में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
मैच के बाद डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा हैं, लेकिन इस तरह के आयोजन से पुलिस और प्रेस के बीच विश्वास, सहयोग और आपसी संबंध और अधिक मजबूत होते हैं। भविष्य में भी ऐसे मैत्रीपूर्ण मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।


पुलिस एकादश टीम

डॉ. मंजुनाथ टी.सी. (कप्तान/विकेटकीपर), डॉ. जगदीश चंद्रा (उपकप्तान), मनोज कत्याल, अमित कुमार, सुमित पांडे, रविकांत सेमवाल, विजय मेहता, सुशील जोशी, राजेश जोशी, जगदीप नेगी, सुनील टम्टा, योगेश गोस्वामी

प्रेस एकादश टीम

संतोष जोशी (कप्तान), रघुवेंद्र शुक्ला, कमल जगाती, नवनीत बिष्ट, जीवन राज, अंकित शाह, गोपाल, हर्ष रावत, पवन कुंवर, योगेश शर्मा, प्रमोद डालाकोटी, चंद्र प्रकाश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments