आपसी सहयोग को मिलेगा नया आयाम
CNE REPORTER : जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग एवं मैत्री भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज रविवार को एक सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है। यह मैत्रीपूर्ण मुकाबला आज प्रातः आम्रपाली मैदान, हल्द्वानी में खेला जाएगा।
इस आयोजन का उद्देश्य खेल के माध्यम से पुलिस एवं मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद, विश्वास और सौहार्द को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को लेकर दोनों ही पक्षों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पत्रकारों की टीम घोषित
सद्भावना मैच के लिए पत्रकारों की टीम को अंतिम रूप दे दिया गया है। टीम की कमान अनुभवी और ऊर्जावान खिलाड़ियों के हाथों में होगी।
पत्रकार टीम के खिलाड़ी:
कमल जगाती, हर्ष रावत, रघवेंद्र शुक्ला, संतोष जोशी, पवन कुंवर, नवनीत बिष्ट, चंद्र प्रकाश, प्रमोद डालाकोटी, प्रकाश पुनैरा, जीवन राज, पंकज पांडेय, योगेश शर्मा, सर्वेश तिवारी, चयन राजपूत एवं अंकुर शर्मा।
टीम संयोजन इस प्रकार है:
- ओपनर: पंकज पांडेय, कमल जगाती
- वन डाउन: हर्ष रावत
- टू डाउन: संतोष जोशी
- मिडिल ऑर्डर: रघवेंद्र शुक्ला
- ऑलराउंड सहयोग: पवन कुंवर, प्रमोद डालाकोटी, प्रकाश पुनैरा
- लोअर ऑर्डर: नवनीत बिष्ट, चंद्र प्रकाश, जीवन राज
वहीं, पुलिस टीम की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी।
खेल से बढ़ेगा सौहार्द
यह सद्भावना मैच केवल खेल तक सीमित न रहकर पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी समझ, सहयोग और मैत्री को नई दिशा देगा। आयोजकों को उम्मीद है कि यह पहल भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक आयोजनों का मार्ग प्रशस्त करेगी।

