HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सल्ट में 22 किलो गांजे के साथ मुरादाबाद के दो तस्कर...

अल्मोड़ा: सल्ट में 22 किलो गांजे के साथ मुरादाबाद के दो तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

SOG और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन के तहत अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सल्ट पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 22 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


दो अलग-अलग मामलों में हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, कूपी बैंड तिराहे के पास चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान दो अलग-अलग मामलों में सफलता मिली:

  • पहला मामला: संदिग्ध प्रतीत होने पर सोनू सिंह (निवासी मुरादाबाद, यूपी) की तलाशी ली गई, जिसके पास से 10.455 किलो गांजा मिला।
  • दूसरा मामला: बाइक संख्या (UP 21-BS-0831) पर सवार अली (निवासी मुरादाबाद, यूपी) को रोककर चेकिंग की गई, तो उसके पास से 11.575 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस टीम की कार्रवाई

पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को सील कर दिया। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह, एएसआई दीवान सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रपाल, हेमंत मनराल और होमगार्ड श्याम सिंह शामिल रहे। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments