HomeUttarakhandAlmoraविडंबना : सेवा के बजाय 'लाशों पर व्यापार' कर रहे अस्पताल !

विडंबना : सेवा के बजाय ‘लाशों पर व्यापार’ कर रहे अस्पताल !

ADVERTISEMENTS

चंदन हॉस्पिटल के खिलाफ फूटा गुस्सा, कुमाऊं में सेवाएं बंद करने की उठी मांग

CNE REPORTER, ALMORA : हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल में हुई दुखद घटना के विरोध में अल्मोड़ा में आक्रोश फूट पड़ा है। यहाँ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मृतिका सीमा बिरौड़िया को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार से इस अस्पताल और चंदन ग्रुप की सभी लैब को तत्काल बंद करने की मांग की है।


उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं की कथित बदहाली और संवेदनहीनता के चलते हुई सीमा विरारियां की मौत ने पूरे कुमाऊं को झकझोर दिया है। इस मामले को लेकर अल्मोड़ा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि निजी अस्पताल अब सेवा के बजाय ‘लाशों पर व्यापार’ करने का जरिया बन गए हैं।

श्रद्धांजलि सभा में सरकार को दी चेतावनी

बैठक के दौरान मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित लोगों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से पुरजोर मांग की है कि हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल का लाइसेंस तत्काल निरस्त किया जाए। साथ ही कुमाऊं भर में संचालित चंदन पैथ लैब की श्रृंखला को भी तुरंत बंद किया जाए।

जन आंदोलन की दी चेतावनी

बैठक में यह गंभीर मुद्दा भी उठा कि श्रमिकों की रक्त जांच रिपोर्ट में भी अनियमितताएं हो सकती हैं। वक्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि चंदन ग्रुप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें मिल रही सरकारी सहायता बंद नहीं की गई, तो पूरे कुमाऊं में उग्र जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।

इस विरोध सभा में रमेश बहुगुणा, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, प्रेम लटवाल, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू भट्ट, संजय जोशी, पार्षद नरेंद्र बिष्ट, राहुल बिष्ट, दीवान सिंह मेर, गणेश सिंह, जीवन सिंह मेर, मनोहर सिंह, रमेश राम, ललित बोहरा, गोपाल सिंह, राजू वर्मा, प्रमोद सिंह, कमल वर्मा, कृष्ण सिंह बानी, सतीश भट्ट, दिनेश सिंह बिष्ट और पूरन बिष्ट सहित कई लोग शामिल रहे।


ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments