HomeBreaking Newsनैनीताल: युवक का शव नैनी झील में मिला, घर से नाराज होकर...

नैनीताल: युवक का शव नैनी झील में मिला, घर से नाराज होकर निकला था

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से एक दुखद खबर सामने आई है। बीते 25 दिसंबर (क्रिमसम) की शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 20 वर्षीय युवक रोहन शर्मा का शव आज शनिवार, 3 जनवरी को नैनी झील से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।


मल्लीताल स्थित पिलग्रिम हाउस निवासी रोहन शर्मा पुत्र पुष्कर शर्मा, क्रिसमस की शाम को बिना बताए घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कहीं सुराग नहीं लगा तो 30 दिसंबर को मल्लीताल कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

तभी से पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार दोपहर स्थानीय लोगों ने ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर के समीप झील के पानी में एक शव उतराता हुआ देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस की कार्रवाई और पहचान

मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि स्थानीय नाव चालकों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने मृतक की पहचान रोहन शर्मा के रूप में की।

  • मृतक की पहचान: रोहन शर्मा (उम्र 20 वर्ष)
  • निवासी: पिलग्रिम हाउस, मल्लीताल, नैनीताल
  • लापता होने की तिथि: 25 दिसंबर, 2025

जांच के मुख्य बिंदु

पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, युवक घर से नाराज होकर निकला था। हालांकि, उसने यह आत्मघाती कदम उठाया या मौत का कारण कुछ और है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

“पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और समय का स्पष्ट पता चल पाएगा।” – दिनेश जोशी, एसएसआई

इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments