HomeBreaking Newsनैनीताल: धारी में महिला को निवाला बनाने वाला तेंदुआ अब भी फरार

नैनीताल: धारी में महिला को निवाला बनाने वाला तेंदुआ अब भी फरार

ADVERTISEMENTS

ड्रोन से निगरानी और गश्त तेज

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/नैनीताल। नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के ‘धुरा’ तोक में दहशत का पर्याय बना आदमखोर गुलदार (तेंदुआ) सात दिन बीत जाने के बाद भी वन विभाग की पकड़ से बाहर है। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन आदमखोर का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।

आज बृहस्पतिवार, 1 जनवरी को वन विभाग ने प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। नियमित गश्त के साथ-साथ विभाग ने ड्रोन कैमरों की मदद से घने जंगलों की खाक छानी। इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर लाउडस्पीकर के माध्यम से निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को अकेले जंगल न जाने और शाम के वक्त घरों में सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी है।

26 दिसंबर को हुई थी दर्दनाक घटना

उल्लेखनीय है कि यह हृदयविदारक घटना बीते शुक्रवार, 26 दिसंबर को घटित हुई थी। धुरा निवासी 35 वर्षीय हेमा देवी, पत्नी गोपाल सिंह, अपने मवेशियों के लिए चारा लेने घर के पास के जंगल में गई थीं। वहां झाड़ियों में घात लगाकर बैठे आदमखोर तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया।

महिला की चीख सुनकर उनके देवर और अन्य ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्थर फेंककर तेंदुए को डराने की कोशिश की गई, लेकिन वह महिला को नहीं छोड़ते हुए घने जंगल में ओझल हो गया। काफी खोजबीन के बाद हेमा देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है और आदमखोर को जल्द से जल्द पकड़ने या ढेर करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments