HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर: ईदगाह की आड़ में 8 एकड़ नजूल भूमि में अवैध कब्जा,...

रुद्रपुर: ईदगाह की आड़ में 8 एकड़ नजूल भूमि में अवैध कब्जा, चला बुलडोजर

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। खेड़ा स्थित ईदगाह की आड़ में 8 एकड़ नजूल भूमि पर किए गए अवैध कब्जे और चारदीवारी को आज जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई थी और कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन ने यह भूमि वापस अपने कब्जे में ले ली।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख के बाद, स्थानीय प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में, रुद्रपुर के खेड़ा में नजूल भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया था। अतिक्रमणकारियों ने ईदगाह की आड़ लेकर लगभग 8 एकड़ की सरकारी भूमि पर चारदीवारी कर दी थी।

मामले का संज्ञान लेते हुए, नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने पहले ड्रोन सर्वे और नाप-जोख कर इस नजूल भूमि को चिह्नित किया।

आज सुबह, एडीएम कस्तुभ मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासनिक और नगर निगम की टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मौके पर पहुंची। टीम ने चारदीवारी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया और खाली कराई गई भूमि पर सरकारी बोर्ड भी लगा दिया। एडीएम कस्तुभ मिश्रा ने पुष्टि की है कि यह 8 एकड़ नजूल भूमि थी, जिस पर एक मदरसा सोसाइटी का कब्जा था, जिसे अब प्रशासन ने वापस ले लिया है।

सुरक्षा के मद्देनजर खेड़ा को जाने वाले मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया था और केवल स्थानीय निवासियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई। प्रशासन का यह कदम सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर उसकी सख्त नीति को दर्शाता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments