HomeAccidentअल्मोड़ा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

अल्मोड़ा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

ADVERTISEMENTS

फंसे युवक को कटर से काटकर निकाला गया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटरमार्ग पर सिरकोट के समीप गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें नंदा देवी निवासी सागर वर्मा गंभीर रूप से घायल होकर कार के मलबे में फंस गए।

सुबह ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम को कटर का उपयोग करके कार के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटना पड़ा, जिसके बाद घायल सागर वर्मा को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका और उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा गया।

कार गुरुवार देर रात सिरकोट से लगभग एक किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर खाई में गिरी थी। क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायल युवक ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन रात होने के कारण कोई सहायता नहीं मिल पाई। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद, कटर की सहायता से कार को काटकर युवक को बाहर निकाला गया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में एनटीडी चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार, एसआई पंकज सिंह समेत कई जवान शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments