HomeBreaking Newsसराहनीय : शादी की शहनाइयों के बीच अब 'शोर' और 'जाम' का...

सराहनीय : शादी की शहनाइयों के बीच अब ‘शोर’ और ‘जाम’ का खेल खत्म !

ADVERTISEMENTS

रात 10 के बाद NO DJ, बड़े व्हील लाइटिंग भी बैन

SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने लागू किए कड़े नियम लागू

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। शादी की शहनाइयों के बीच अब ‘शोर’ और ‘जाम’ का खेल खत्म ! नैनीताल जिले के प्रमुख मार्गों पर शादी-बारात के सीज़न में बढ़ते बेलगाम यातायात दबाव और ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एक बड़ा और कड़ा एक्शन लिया है।

SSP Nainital Dr. Manju Nath TC
SSP Nainital Dr. Manju Nath TC

शहर के तमाम वेडिंग पॉइंट और बैंक्वेट हॉल संचालकों के लिए ऐसे कड़े दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं, जिनका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें DJ और बड़े व्हील लाइटिंग झालरों की ज़ब्ती भी शामिल है।

क्यों उठाया गया यह कड़ा कदम?

दरअसल, वर्तमान शादी सीज़न में अनियमितताओं के कारण कई स्थानों पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इससे आमजन, छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस अव्यवस्था को नियंत्रित करने और यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से एसएसपी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों और यातायात निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

लागू हुए मुख्य दिशा-निर्देश, जान लें वरना होगी सख़्ती!

एसएसपी नैनीताल द्वारा जारी किए गए मुख्य निर्देश, जिनका पालन न करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी:

  • रात 10 बजे के बाद DJ पर पूर्ण प्रतिबंध: स्थानीय जनता की शांति, बुजुर्गों की सहूलियत और बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए रात 10 बजे के बाद किसी भी तरह के डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शिकायत मिलने पर डीजे नियमानुसार ज़ब्त किया जाएगा।
  • हाई-बेस बड़े DJ पर रोक: शादी समारोह में सड़कों पर हाई-बेस बड़े-बड़े डीजे (DJ) का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • बड़े व्हील लाइटिंग झालर ज़ब्त होंगे: पहियों वाले बड़े-बड़े लाइटिंग झालर (व्हील झालर) बारात समारोह में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल ज़ब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
  • केवल हाथ वाले लाइटिंग झालर की अनुमति: केवल हाथ से पकड़कर चलाए जाने वाले लाइटिंग झालरों की ही अनुमति रहेगी।
  • बारात की अधिकतम सीमा: बारात घर/वेन्यू के गेट से बारात की लंबाई अधिकतम 200 मीटर तक ही सीमित रखी जाएगी, ताकि यातायात बाधित न हो।
  • अनुपालन सुनिश्चित करना: सभी वेडिंग हॉल/बैंक्वेट हॉल संचालकों, डीजे संचालकों और लाइटिंग झालरों के संचालकों के साथ पुलिस बैठक आयोजित कर नियमों की जानकारी और अनुपालन सुनिश्चित कराएगी।
  • कड़ी निगरानी: सभी वेडिंग पॉइंट और बैंक्वेट हॉल पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी।

नैनीताल पुलिस की अपील

नैनीताल पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे शादी समारोह को सुव्यवस्थित, विनम्र और यातायात नियमों के अनुरूप आयोजित करें। नियमों का पालन कर सरल, सुरक्षित और सुगम यातायात बनाए रखने में सहयोग करें। नियमों के उल्लंघन की सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 या 112 पर दी जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments