महिला से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

0
छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। भीमताल पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, गाली-गलौज और अपहरण की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई नैनीताल पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देशों के तहत की गई है।


ADVERTISEMENTS

नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने महिलाओं एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों को महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कठोर और त्वरित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

इन निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक (एसपी) क्राइम/ट्रैफिक जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन तथा सर्किल अधिकारी (सीओ) भवाली अमित कुमार के पर्यवेक्षण में भीमताल पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाई।

घटना और त्वरित कार्रवाई

20 नवंबर 2025 को भीमताल थाना में एक महिला ने तहरीर दी कि गत 19 नवंबर, 2025 की रात को दो बाइक सवार व्यक्तियों ने उनके साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और अपहरण का प्रयास किया।

तहरीर के आधार पर भीमताल थाना में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में तुरंत अभियोग पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित सुरागरसी-पतारसी (जांच-पड़ताल) करते हुए चंद घंटों के भीतर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. प्रेम सिंह मेहता, पुत्र प्रताप सिंह
    • उम्र: 40 वर्ष
    • हाल पता: नौकुचियाताल, भीमताल
    • मूल पता: ग्राम अनरसा, पोस्ट देवलचौरा, कोतवाली बागेश्वर
  2. धर्मेन्द्र, पुत्र नैन सिंह
    • उम्र: 25 वर्ष
    • हाल पता: नौकुचियाताल, भीमताल
    • मूल पता: चमोली सैड़, पोस्ट बानघाट, थाना सतपुली, पौड़ी गढ़वाल
ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें