बागेश्वर SDM प्रियंका रानी का औचक निरीक्षण, 2 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

0
SDM प्रियंका रानी का औचक निरीक्षण
SDM प्रियंका रानी का औचक निरीक्षण

कड़ी नाराज़गी; दिए सख्त निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बागेश्वर की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रियंका रानी ने सोमवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया। इस दौरान, कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ SDM ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की।


ADVERTISEMENTS

एसडीएम ने विभिन्न महत्वपूर्ण पटलों, जैसे जन्म-मृत्यु पंजीकरण, कर संग्रह, साफ-सफाई अनुभाग, और लेखा विभाग के रिकॉर्ड और दैनिक कार्यप्रवाह की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का भी गहन अवलोकन किया, जिसमें दो कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना या स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित पाए गए।

इस गंभीर लापरवाही पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए, उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यालय में अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

जनता के कार्यों को दें प्राथमिकता : प्रियंका रानी

निरीक्षण के दौरान, एसडीएम प्रियंका रानी ने कर्मचारियों से लंबित मामलों और जन शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी समय पर उपस्थित हों और जनता से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करें।

उन्होंने दोहराया कि नगर पालिका का मुख्य दायित्व जनसामान्य को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है। एसडीएम ने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1